हिमस निकालेगी राम धुन यात्रा 22 जनवरी को

Jan 21 2025

ग्वालियर। अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि पर मंदिर के लोकार्पण की प्रथम वर्षगांठ पर हिंदू महासभा 22 जनवरी को सुबह 10.30 बजे चामुंडा धाम कोटेश्वर रोड पर भगवान श्रीराम का अभिषेक करेगी। इसके बाद रामधुन यात्रा निकाली जाएगी।  22 जनवरी को सुबह 11 बजे आसमानी माता मंदिर झाडू वाले मोहल्ले से रामधुन यात्रा निकाली जाएगी रामधुन यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। इसकी तैयारियों को लेकर गत दिवस हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, अर्चना सिह चौहान, आनंद माहौर, रोहित जाटव, आनंद मेहर, धर्मेंद्र बरेली, राहुल गुप्ता, लोकेश शर्मा उपस्थित थे।