विधायक डॉ. सिकरवार ने वार्ड 28 में सीसी सडक़ निर्माण का भूमिपूजन किया

Jan 21 2025

ग्वालियर। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 के आदिवासी मौहल्ला एवं भीमनगर की विभिन्न गलियों में बनने वाली सीसी सडक़ निर्माण के लिये क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया के साथ भूमिपूजन किया। इन सडक़ों का निर्माण करीब 13 लाख रूपये की लागत से किया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और प्रगति मेरा लक्ष्य है।
 कांग्रेस पार्टी हमेशा सर्वहारा वर्ग के उत्थान और विकास की बात करती है और सभी महापुरषों का सम्मान करती है। मगर कुछ लोग हैं, जो विकास कार्यों में बाधा डालते हैं और महापुरूषों का अपमान करते हैं। इस अवसर कृष्ण पाल मेहता, अनूप शिवहरे, पंचम भदौरिया, राजवीर सिसोदिया, राजेश तोमर, अमित कश्यप, अनिल पचौरिया, अशोक सुमन, डॉ. जसवंत जाटव, रमेश झा, रामबीर गुर्जर, कैलाश ऐसवार, देवानंद ऐसवार, रामबाबू मण्डेलिया, विजय खरे एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

विधायक सिकरवार ने स्वच्छता अभियान चलाकर गदंगी को हटवाया
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने अपने क्षेत्र के जयेन्द्रगंज थाने के सामने स्वच्छता अभियान चलाकर गदंगी को साफ कराया। इस मौके पर सतीश सिंह सिकरवार ने थाने के सामने स्थित नाले की गदंगी को खड़े होकर साफ कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है हमे अपने आसपास साफ सफाई रखकर स्वच्छ वातावरण रखना चाहिये। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुये विधायक सिकरवार ने सफाई अभियान के तहत क्षेत्र में गदंगी को साफ किये जाने के निर्देश दिये।