शहीद हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Jan 21 2025

ग्वालियर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही हमारे देश को आजादी मिली है। शहीद हेमू कालाणी ने देश के लिए जो बलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन क्रांतिकारियों का जीवन हमें देश के लिए जीने की प्रेरणा देता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने मंगलवार को शहीद हेमू कालाणी के शहीदी दिवस पर पुष्पांजलि करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हेमू कालाणी ने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया। आज भी उनका यह संदेश प्रासंगिक है। भारत छोड़ो आन्दोलन में भी उन्होंने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया था। क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। 
शहीद हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जवाहर प्रजापति, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, विनोद शर्मा, सत्यपाल जादौन, पार्षद मोहित जाट, मदन बत्रा, गिर्राज कंसाना, सतीश बोहरे, संजीव केलकर, राजीव केलकर, अमर माखीजा, श्रीचंद रामरक्षाणी, सुभाष बत्रा, डालचंद वर्मा, मुकेश बाधवानी, नरेश बत्रा, महेश खत्री, अंकित राजपूत, निर्मल बहिरानी, पारस बरैया, नरेंद्र चौहान, किक्की पंडित, कुलदीप निधार, नन्हे सिंह कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।