मंगलवार को मेले में उमड़ी सलौनियों की भारी भीड़

Jan 21 2025

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला में लगातार सैलानियों की बढ़ रही भीड़ से मेले व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ रही है मेले के झूला सेक्टर के साथ दुकानदारों के पास खरीद्दारों की भीड़ दिखाई दे रही है। बीते रविवार के बाद मौसम खुलने के बाद मंगलवार को सुबह से ही सैलानी मेले घूमने पहुंच गये। जहां सैलानियों ने मेले के झूले सेक्टर में झूला का आनंद लिया वहीं मेले का लुत्फ उठाते हुये खरीद्दारी भी की मेले में 50 प्रतिशत की छूट मिलने के बाद ऑटो मोबाइल सेक्टर में दो पहिया चार पहिया वाहन खरीदने लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ का नजारा देखकर यहां आने वाले दुकादारों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है।