मंदिर में लगे को पेड़ काटने पर विवाद, घर और जिम में पथराव कर तोडफ़ोड़ की
Jan 21 2025
ग्वालियर। मंदिर में लगा पेड़ काटने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ मिलकर पड़ोसी के घर सोमवार देर रात पथराव कर तोडफ़ोड़ की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत और फुटेज के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी महेश गोस्वामी सार्वजनिक मंदिर में लगा पेड़ काट रहा था, जिसे लेकर फरियादी कपूर गिरी ने मना किया। दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। शिकायत थाने पहुंची तो महेश और भडक़ गया। बाद में परिवार के साथ उसने कपूर के घर और जिम पर अटैक कर दिया।
आदर्श नगर निवासी कपूर गिरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वो अपने घर पर दवा खाने के बाद सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला महेश गोस्वामी दो दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए आ पहुंचा। उसके साथ उसका बेटा सतीश नाई, भतीजा प्रेम नारायण भी था। उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कपूर गिरी ने विरोध किया तो वे सभी घर पर पत्थर फेंकने लगे।
आरोपी सतीश, नितिन और प्रेमनारायण ने जिम में घुसकर तोड़-फोड़ की और मशीनों को नुकसान पहुंचाया। पथराव और तोडफ़ोड़ की ये घटना जिम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया है कि घर और जिम में गाली-गलौज कर पथराव करने वाले महेश गोस्वामी का फरियादी कपूर गिरी से 2 दिन पहले सार्वजनिक मंदिर में लगे पेड़ को काटने को लेकर विवाद हो हुआ था। कपूर गिरी ने महेश गोस्वामी मंदिर को पेड़ काटने से मना किया था, जिससे नाराज महेश ने कपूर गिरी और उसके परिवार के साथ मारपीट की। कपूर गिरी ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।
इसी से नाराज होकर महेश गोस्वामी अपने बेटे, नाती-नातिन और भतीजे के साथ कपूर गिरी के घर पहुंचा और गाली-गलौज कर घर और जिम में तोडफ़ोड़ की। मामले में महेश गोस्वामी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने पथराव, गाली-गलौज और तोडफ़ोड़ के मामले में पड़ोसी महेश गोस्वामी, उसके बेटे सतीश, नाती-नितिन और भतीजे प्रेमनारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









