अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित

Jan 21 2025

ग्वालियर। राज्य के कर्मचारियों की न्यायोचित 51 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ग्वालियर के तत्वाधान में चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन मंत्री/प्रभारी मंत्री/सांसद/ विधायक को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से राज्य के नियमित, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, पेंशनरों की मांगों के निराकरण की मांग की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह सिकरवार ने बताया कि द्वितीय चरण तो तैयारी हेतु एक बैठक अजाक्स कार्यालय थाटीपुर में आयोजित की गई है। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 24  जनवरी को सभी मोर्चे के घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन मंत्री/प्रभारी मंत्री/सांसद/ विधायक को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से राज्य के नियमित, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, पेंशनरों की मांगों के निराकरण की मांग की जाएगी। 
बैठक में मुख्य रूप से  रविन्द्र त्रिपाठी, चौधरी मुकेश मौर्य, महादेव सिंह गोयल, महेंद्र कुमार जैन, शिव कुमार द्विवेदी, रामकुमार परासर, कोमल सिंह, धर्मवीर शुक्ला, राजीव पाठक, आरबीएस धारिया, आरके गुप्ता, हरिशंकर शर्मा, हरिमोहन शर्मा, बलबीर परमार, धनीराम कुशवाह, बलबीर सिंह किरार, रवींद्र सिंह पुष्पेंद्र गोयल, बसन्त कुमार आदि उपस्थित थे।