रागायन की संगीत सभा में खिले सुरों के फूल

Jan 21 2025

ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था रागायन की मासिक संगीत सभा में सुर साज के विविध फूल खिले। इस अनूठी सभा में ध्रुपद धमार की खुश्बू थी तो ही बांसुरी की मिठास घोलती पुकार और फिर ग्वालियर घराने के खयाल ने सुरों का ऐसा कोलाज बनाया जिसका हरेक रंग चटकीला था। 
लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में सजी सभा के शुरू में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे शाला के महंत पूरण बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास  महाराज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुरु पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्मदत्त दुबे, यशपाल तोमर, अभिजीत सुखदाने, श्रीमती गीतांजलि सिंह, मनीष शर्मा, अविनाश महाजनी, चंद्रकांत मोरघोड़े आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।