गौसेवा, भोजन वितरण एवं रक्तदान कर मनाया संक्रांति एवं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर्व

Jan 21 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ग्वालियर द्वारा गौसेवा, भोजन वितरण एवं रक्तदान कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं संक्रांति पर्व मनाया गया। बजरंग भक्त मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के जिला अध्यक्ष आशीष मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जनकताल गौशाला पर लगभग 700 किलो हरे चारे की सेवा, 1000 बिस्तर एवं कमलाराजा अस्पताल पर लगभग 1000 लोगों को खिचड़ी एवं गजक का वितरण एवं बजरंग भक्त मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मंडल के 11 रक्तवीर सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर आयोजित करने पर बजरंग भक्त मंडल को जयारोग्य रक्तकोष द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, संतोष शिवहरे, अनिल गुप्ता, हरीश राठौर, रामकिशोर मंगल, हरीश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, पुनेश पाल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, उमेश आर्य, मयंक कसेरा, सुशील कुशवाह, विशाल शर्मा, मनीष गर्ग आदि सदस्य उपस्थित थे।