भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक का हुआ आयोजन
Jan 21 2025
ग्वालियर। भारत तिब्बत सहयोग मंच की बैठक का मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्वालियर कार्यालय में आयोजन किया गया। बैठक का संचालन मध्य भारत प्रांत महासचिव अर्जुन भैया ने किया, मुख्य अतिथि मध्य भारत प्रांत प्रभारी शक्ति सिंह रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत तिब्बत सहयोग मंच की आगामी नीतियों पर चर्चा की एवं संघ की ऋतियों से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया। अन्य अतिथियों के रूप में मोनिका अग्रवाल प्रांत अध्यक्ष महिला विभाग, रणधीर सिंह पूर्व (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) और जया अग्रवाल (प्रचार विभाग) जिला अध्यक्ष ग्वालियर, चंद्रकांत दुबे और विजयपाल सिंह भदोरिया प्रांत कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी अतिथियों द्वारा मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ताओं को चीन द्वारा तिब्बत पर किए जा रहे अत्याचारों एवं चीन की वस्तुओं का विरोध करने के लिए जागरूक किया गया एवं जनता को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए, जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। संघ के अखिल भारतीय प्रचारक श्रीधर गोविंद का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ उनके द्वारा भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा किए गए कार्यों की सराहनीय की गई।
बैठक में जिला प्रचारक ललित कुमार और कार्यालय प्रमुख शशिकांत शर्मा भी उपस्थित रहे। भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा सावन के मास में होने वाले सावन संकल्प की नीति का निर्धारण किया गया। चीन द्वारा तिब्बत पर किए गए कब्जा करने के कारण भारत की सुरक्षा खतरे में है, यहां मंच तिब्बत को सहयोग प्रदान कर, भारत को चीन से सुरक्षित करने का प्रयास करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









