भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

Jan 21 2025

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया के प्रथम नगर आगमन पर स्टेशन पर भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। उनका काफिला जैसे ही फूलबाग चौराहे पर पहुंचा वहां भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया। डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा 11फुट की बड़ी माला से जय प्रकाश राजौरिया का तिलक कर स्वफा पहनाया वहां उपस्थित सैकड़ों बहनों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सुनीता शर्मा, प्रिय प्रजापति, अरविंद शर्मा, निशा शर्मा, कामनी भदौरिया, सिखा सोनी, रमा भदौरिया, ज्योति दुबे, सविता गुप्ता, नीतू बनगैय, रंजना राजपूत, दयावती शर्मा, मनीष आनंद, हरीश बत्रा, मुजीब खान, तरुण पवैया, मुकेश पंडित, विनोद चौरसिया आदि उपस्थित थे।