रेल्वे वाणिज्य विभाग के बाबू रायजादा को किया सम्मानित

Jan 21 2025

ग्वालियर। झांसी उत्तर मध्य रेल्वे वाणिज्य विभाग के बाबू सुधीर रायजादा जो कि ग्वालियर लोको पर स्थित रेल्वे स्टेशन मेनेजर कार्यालय में पदस्थ हे। वह विकलांग जनों के रेल्वे कन्सेशन स्मार्ट कार्ड जो कि झांसी उत्तर मध्य रेल्वे के डीआरएम कार्यालय के वाणिज्य विभाग से बनाए जाते हे। उक्त कार्ड बनाने हेतू विकलांग जनों के आवश्यक दस्तावेज झांसी वाणिज्य विभाग में जमा कर उक्त स्मार्ट कार्डो का कुछ समय बाद विकलांग जनों को वितरित करने का कार्य अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य काफी समय से करते आ रहे है। जो कि विकलांग जनों के प्रति अपनी विनम्रता एवं अति संवेदनशीलता का व्यवहार रखते हूऐ विकलांग जनों को विना परेशान किए ऐक बहुत ही अच्छा सराहनीय कार्य करते आए हैं। 
इनके इसी सराहनीय कार्य किये जाने को लेकर शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक समाजसेवी अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव एवं उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह ने अपने विकलांग साथियों के नेतृत्व में हजीरा रोड लोको पर स्थित रेल्वे एरिया मेनेजर कार्यालय मे स्थापित वाणिज्य विभाग कार्यालय पहुंच कर सुधीर रायजादा को शाल श्रीफल प्रशस्ति-पत्र भेंट करते हुए गजक खिलाकर पुष्पहार पहना कर गर्म जोशी के साथ सम्मानित किया।
 इस मौके पर मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, कपिल राठोर, बंटी श्रीवास, गौरव सिंह तोमर, नागेन्द्र सिंह चौहान, सोनू यादव, ज्ञान सिंह कुशवाह, आदि उपस्थित थे।