हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में बच्चों ने बांधा समां

Jan 21 2025

ग्वालियर।अटल ज्योति सांस्कृतिक मंच द्वारा दस्तकारी हाट परिसर शिल्प बाजार में आयोजित अटल हेंडलूम हेंडीक्राफ्ट एक्सपो 2025 में सांस्क्रतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नृत्यंजली ग्रुप द्वारा नूपुर गोयल के माध्यम से बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश मुद्गल एव विशिष्ट अतिथि डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी एवं जगदीश उपाध्याय कल्ली पण्डित महेंद्र सेंगर ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा साथ ही उन्होंने अटल ज्योति मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत समाधिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप इस तरह के कार्यक्रम हमेशा ऐसे ही करते रहे, जिससे प्रतिभाशाली बच्चो को अपने प्रदर्शन हेतु मंच मिल सके।
 प्रस्तुति देने बाले बच्चो में प्रमुख जुड़वा बच्चे रिद्धि एव सिद्धि गुप्ता, शौर्य, आराध्य, तनिष्का, अनिका, अमायरा, इशिता, रिधिमा, वंशिका, कंगना, प्रतीक्षा, अन्वी कई बच्चों ने शोलो एव ग्रुप डांस के माध्यम से हेंडलूम हेंडीक्राफ्ट एक्सपो में आये सैलानियों का मन मोह लिया, साथ ही कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने एक्सपो में आये पोखरण की मिट्टी से बने शो पीस एव आइटमों को सराहा।