अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के यंग लीडर्स काउंसिल, ग्वालियर चैप्टर द्वारा परिचर्चा आयोजित
Jan 21 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के यंग लीडर्स काउंसिल ग्वालियर चैप्टर ने बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन और वित्तीय नवाचार में एआईऔर ब्लॉकचेन का लाभ विषय पर एक सेमिनार और पैनल चर्चा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ग्वालियर के टेक्नोबिट सॉल्यूशंस कर्मा स्फेयर केशर टॉवर के 8वें तल पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में जगदीश हर्ष (सीएमडी, मोबिलॉइट टेक्नोलॉजीज इंडिया प्रा लि) ने हिस्सा लिया। वहीं, पैनल चर्चा का संचालन संजीव त्रिपाठी (पार्टनर, टेक्नोबिट सॉल्यूशंस इंक, चेल्म्सफोर्ड, मैसाचुसेट्स, अमेरिका) ने किया। परिचर्चा में एआई और ब्लॉकचेन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के व्यापार और वित्तीय क्षेत्र में उपयोग तथा उनके द्वारा आने वाले बदलावों पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने एआई और ब्लॉकचेन के माध्यम से व्यवसायों को अधिक प्रभावी बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के तरीकों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में ग्वालियर के उद्योग जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व, युवा उद्यमी, प्रबंधन पेशेवर और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस चर्चा को अत्यधिक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को आकाश बरुआ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अरमान खान, आकाश शर्मा, श्याम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









