शादी से 4 दिन पहले पिता व चचेरे भाई ने गोली मार की बेटी की हत्या, दोनो आरोपी पकड़े
Jan 15 2025
ग्वालियर। एक बाप ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गत रात 8 बजे आदर्श नगर महाराजपुरा की है। चार दिन बाद 18 जनवरी को छात्रा की शादी होने वाली थी। दो दिन पहले ही युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मैं किसी दूसरे लडक़े से प्यार करती हूं।
बेटी अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी। इसी के चलते उसके पिता और चचेरे भाई ने उसकी हत्या कर दी थी। बेटी की गोली मारकर हत्या करने वाले महेश गुर्जर को कोई पछतावा नहीं है। पुलिस पूछताछ में उसने कहा, इज्जत की बात थी इसलिए गोली मार दी और इसका जरा भी दुख नहीं है। महाराजपुरा आदर्श नगर निवासी महेश सिंह हाईवे पर महेश ढाबा का संचालन करते हैं। घर में तनु की शादी की तैयारियां चल रही थीं।
वहीं, पुलिस ने युवती के बाप और चचेरे भाई राहुल गुर्जर को भी पकड़ कर दोनों आरोपियों से पिस्टल-कट्टे बरामद करने के बाद पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि महेश की बेटी तनु और उसके बॉयफ्रेंड विक्की की मुलाकात 6 साल पहले एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई थी। तब तनु 14 साल की थी।
बता दें कि ग्वालियर में आदर्श नगर निवासी महेश सिंह हाईवे पर ढाबा चलाते हैं। उनकी बेटी तनु गुर्जर (20) की शादी 18 जनवरी को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच गत रात करीब 8 बजे महेश गुस्से से तमतमाता हुआ बेटी के पास पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। तनु की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की जांच में पता लगा है कि तनु को कुल चार गोली मारी गई थीं। उसके शरीर में 32 बोर की पिस्टल से चलीं तीन गोलियां मिलीं जबकि एक गोली 315 बोर की है। यह कट्टे से चलाई गई है। इससे साफ है कि पिता और चचेरे भाई दोनों ने ही उसे गोलियां मारी हैं।
पुलिस के मुताबिक, तनु आगरा के रहने वाले विक्की उर्फ भूपेंद्र मावई के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों का समाज एक ही है। तनु के घर के पास ही विक्की की बहन की ससुराल है। विक्की वहां आता-जाता था। तनु ने घर वालों को विक्की से रिश्ते की बात बताई।
लडक़ा समाज का था। आर्थिक स्थिति भी ठीक थी। गोत्र भी आपस में क्रॉस नहीं हो रहे थे। इसके चलते महेश गुर्जर शादी के लिए तैयार हो गया। लेकिन कुछ रिश्तेदारों ने लव मैरिज पर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि आज तुम्हारी लडक़ी लव मैरिज कर रही है तो कल हमारे परिवार में भी यही होगा। इज्जत की बात है। इससे महेश और उसका भतीजा राहुल भडक़ गए थे।
महेश ने तनु और विक्की की शादी से इनकार कर दिया। तनु की शादी कहीं और तय कर दी। गत शाम को उसके हाथ बेटी का एक वीडियो लग गया। इसमें वह परिजन द्वारा जबरदस्ती शादी कराने की बात कह रही थी। इससे नाराज होकर महेश घर पहुंचा। यहां पता लगा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस परिजन को समझाने आई थी। इसके बाद उसने कुछ नहीं देखा और अंदर जाकर बेटी को गोली मार दी। सूचना मिलते ही 200 मीटर की दूरी पर मौजूद पुलिस पहुंची तो महेश कट्टा लहरा रहा था।
महेश गुर्जर ने तनु की शादी शिशुपाल सिंह गुर्जर से तय की थी। शिशुपाल एयरफोर्स में सार्जेंट है। वह भिंड के पतलोखरी का रहने वाला है। तनु ने उसे भी साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं करना चाहती।
बेटी ने एक वीडियो वायरल किया था
हैलो, मेरा नाम तनु गुर्जर है, मेरे पापा का नाम महेश गुर्जर है, मेरी मम्मी का नाम ममता गुर्जर है। मैं आदर्श नगर की रहने वाली हूं। आपको बताना चाहती हूं कि मैं एक लडक़े से बहुत प्यार करती हूं। हमारे रिलेशन को छह साल हो गए हैं। पहले मेरे घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी थी, लेकिन फिर मना कर दिया। अब वो मुझे डेली मारते भी हैं। मारने की धमकी भी देते हैं। जिससे मैं प्यार करती हूं उसका नाम भीकम मावई है। वो आगरा का रहने वाला है। अगर मैं मरी या मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे। क्योंकि वो मुझ पर डेली प्रेशर बनाते हैं किसी और से शादी करने के लिए, लेकिन मैं नहीं कर सकती।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के सामने तनु की हत्या नहीं हुई है। हां, पुलिस ने कुछ देर पहले परिजन को समझाया जरूर था। हत्या बंद कमरे में की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर दी बधाई
गरीब बंदियों को सहायता देने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तुलसी साहित्य और भारतीय संस्कृति का हो प्रचार-प्रसार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों में भगवान का वास है, इन्हें खुश रखना ईश्वर को प्रसन्न रखने के समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवाओं के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्साह का स्त्रोत है एनसीसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम निवेश का नया केंद्र बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 5 चीते मुक्त विचरण के लिए छोड़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 5 चीते मुक्त विचरण के लिए छोड़ें।
वैश्विक क्षमता केंद्रों के लिए भारत का उभरता शक्ति केंद्र बन रहा है मध्यप्रदेश
श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर तीन का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन
कार्य में अनियमितता पर विद्युत वितरण कंपनी के 37 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से किया पृथक
कृषकों के भुगतान को आसान बनाने के लिये ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -