कैंसर हॉस्पिटल में किया खिचड़ी वितरण

Jan 15 2025

ग्वालियर। मानवता की सेवा के तहत जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। जिसमे संस्था की संरक्षक कविता सोनी ने मार्गदर्शन, अध्यक्षता श्याम नामदेव ने की आभार लवलेश गर्ग ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बीआर श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक कनकने, एडवोकेट अभिषेक त्रिपाठी, इंजीनियर आनंद मिश्रा, आदित्या सोनी, राघव गुप्ता, साक्षी शर्मा, राहुल द्विवेदी, प्रीति नामदेव, राहुल श्रीवास, लोकेन्द्र, गुलाब नामदेव, दिनेश तोमर, शकुंतला, प्रिया बाबरा, पास्ट प्रेसिडेंट मंजू गौर, विनोद कुमार, रोहित, विवेक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।