यातायात नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को गजक खिलाई

Jan 15 2025

ग्वालियर। सावधानी हटी दुर्घटना घटी हेल्मेट हमारी सुरक्षा का वज्र है जिसकी अनदेखी हमें नहीं करना चाहिए जो हमारी जीवन दायिनी है मकर संक्रांति की शुभकामना व यातायात नियमों को अपनाने के लिये गजक व रेवडी देकर नागरिकों को जागरूक किया। घर से बाहर सडक़ पर आते ही यातायात के नियमों का पालन करने से हम अपने आपकों व समाज के अन्य नागरिकों के जीवन को भी सुरक्षित बना सकते है। क्योंकि स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं के ऊपर ही भरोसा करके कहा था कि समाज में बदलाव के लिए मु_ी भर युवाओं के द्वारा ही समाज में बदलाव जा सकता है। यह बात डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान ने कही।
युवा सप्ताह में युवा शक्ति द्वारा माधव महाविद्यालय ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह में यातायात नियमों का पालन करने के लिए मकर संक्रांति के अवसर पर वाहन चालकों को तिल गुड के द्वारा नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम यह कार्यक्रम फूलबाग चौराहे पर डीएसपी ट्रेफिक अजीत सिंह चौहान, टीआई सुधाकर तोमर झाँसी रोड थाना, प्रो. हरिशंकर सिंह कंसाना, राधावल्लभ गुर्जर, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। 
कार्यक्रम में आशुतोष पालीवाल, रौनक द्विवेदी, दिया अग्रवाल, अंजली कुशवाह, अनिरुद्ध शर्मा, रवि बाथम, तुषार मीणा, नीरज कुशवाह, शिव बाथम, सोमिन खान, रोहन अरोरा आदि लोग उपस्थित थे।