युवक की मौत, परिजन मुक्तिधाम से थाने लेकर पहुंचे मृतक का शव
Jan 15 2025
भितरवार। स्मैक, चरस और गांजे की गिरफ्त में आने वाले युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। इसके नशे के सेवन से नगर का एक युवा नौजवान की असमय मौत का शिकार हुआ है। काली माता प्रागंण में अचेत अवस्था मिले उक्त युवक ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में युवक की मौत कारण चरस और स्मैक जैसे नशे को माना हैं। वहीं मृतक के साथ एक युवक द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आने पर परिजन मृतक का अंतिम संस्कार रोक मुक्तिधाम से शव लेकर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 7 काली माता प्रांगण में 21 वर्षीय युवक दीपेश बघेल पुत्र राजाराम बघेल बेहोशी की हालत में मिला। जिसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उपस्थित चिकित्सकों ने उपचार के प्रक्रिया शुरू करते हुए उसकी प्राथमिक जांच की। जिसमें उक्त युवक मृत पाया गया। वहीं युवक की मौत कारण पूछे जाने पर चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक जांच में तो युवक की मौत स्मैक, चरस के नशे से होना प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि युवक काफी कमजोर था। उसके परिजन उसे यहां मृत अवस्था में लेकर आए थे। वहीं इसके बाद परिजन मृतक का संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे।
जहां मृतक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति ने मृतक के साथ मारपीट किए जाने की बात कही। जिसे सुन परिजन रिश्तेदारों के साथ मुक्तिधाम से मृतक का शव लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस उप निरीक्षक को बताया कि हमारे लडक़े के साथ क्रिकेट खेलते समय मोइन खान नाम के युवक ने मारपीट की है। उसे क्रिकेट बल्ले से मारा जिससे उसकी मौत हुई है। इसलिए मोइन खान के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
परिजनों के इस आरोप पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पुलिस उप निरीक्षक कुशवाह ने मर्ग कायम करते हुए मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजबाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









