वैश्य समाज जो चारों शक्तियों में पूर्णत के साथ है: आशीष अग्रवाल

Jan 15 2025

ग्वालियर। इस संसार में चार प्रमुख शक्तियां होती हैं। ज्ञान, धन, बल और श्रम। इन चार शक्तियों में अगर कोई एक ऐसा समाज है जो निपुण है, परिपूर्ण है तो वह वैश्य समाज है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस समाज में जन्म मिला और इस तरह के सेवा कार्य करने का सुअवसर मिल रहा है। वैश्य समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हम वैश्य राजा अग्रसेन के वंशज हैं, जिनकी देश-दुनिया में अलग पहचान है। देश के लिये वैश्यों का योगदान हजारों वर्षों से अनवरत चला आ रहा है। यह बता मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने वैश्य महासम्मेलन तहसील मुरार का सम्मेलन मकर संक्रांति एवं सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए कही ।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे डीआइजी ग्वालियर रेंज अमित सांघी ने कहा कि पालकों को बच्चों से खुला संवाद रखने और सोशल मीडिया पर वे क्या कर रहे उस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बच्चे जब बड़े होते हैं तो उनसे बातचीत बनाए रखें। बच्चे स्कूल कॉलेज में होते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बचाए। माता पिता अपने बच्चे के मोबाइल पर फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर ध्यान दें की क्या चल रहा है। जब भी बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर चलाते हैं तो फ्रॉरोड बहुत हो रहे हे। मोबाइल क्राइम अपराधी से बच्चों को सुरक्षित करें। साइबर फ्रॉड से बचने  के लिए सुझाव दिए साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट एवं मोबाइल से होने अन्य धोखाधड़ी से कैसे बचने के सुझाव दिए। प्रत्येक नागरिक को समाज के लिए कुछ करना चाहिए। डॉक्टर भी भगवान का दूसरा रूप होता है
वैश्य जिला मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी जी का चित्र अनावरण जीएल जैन एवं दीप प्रज्वल प्रदीप जैन व अतिथियों ने किया। स्वागत नृत्य कु अनुकृति जैन ने किया। इस मौके पर अतिथियों के द्वारा वैश्य कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
वैश्य जिला मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन मुरार की ओर से अतिथियों ओर संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जैन संयोजक चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, सचिव आशीष जैन ओर कोषाध्यक्ष सचिन जैन ने बाल शिशु चिकित्सा डॉक्टर संजय जैन मुरार, 52 वे बार रक्तदान करने वाले राहुल जैन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय डॉ अनिल मंगल, 29 बार रक्तदान सेवा श्रीमती पूर्णिमा जैन, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ गुप्ता, और पत्रकारिता के लिए सचिन जैन को श्रीफल शॉल एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। माही मेल बच्चों पुरुषों के लिए हाउजी खिलाई गई। विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किए गए।
कार्यक्रम में महेंद्र जैन, राजेश जैन, चंद्रप्रकाश खंडेवाल, आशीष जैन, सचिन जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन, अशोक जैन, नवीन जैन, संदीप जैन, राजीव जैन, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन, महेश गर्ग आदि मौजूद थे।