डबरा में चायनीज मांझे का स्टॉक पकड़ा

Jan 14 2025

ग्वालियर। डबरा थाना पुलिस ने चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर एक दुकान में चायनीज मांझे को बड़ी खेप मिली है। पुलिस ने मांझा जब्त कर व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह डबरा थाना पुलिस ने चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की थी। जब पुलिस टीम जांच करते हुए वर्मा प्रोवीजनल स्टोर पर पहुंची तो वहां पर 36 नग ड्रैगन कटर, 12 नग मोनू कटर, 10 नग सादा चायनीज कटर पर मिले। चायनीज मांझा मिलते ही पुलिस ने जब्त कर लिए और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूछताछ कर पता लगा रही है कि चायनीज मांझे की सप्लाई कहां से लेकर आता है।