हर ओर पतंगों का शोर, खूब बिकी पतंग
Jan 14 2025
शहर में हर ओर पतंगबाजी का शोर हो रहा है। पतंगों से बाजार सजे हुए हैं। लश्कर में पतंगों की बड़ी संख्या में छोटी- बड़ी दुकानें सजी हुई हैं। साथ ही उपनगर ग्वालियर, मुरार, कपू, ठाटीपुर, सिटी सेंटर सहित शहर में कई जगह पर पतंगों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रही है। सुबह से दुकानों पर पतंगबाजी के शौकीन लोगों का तांता लग रहा है। वहीं इस बार नई तरह की पतंगे भी अपनी खासियतों के साथ ग्राहकों को लुभा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो वाली पतंगें खासी पसंद की जा रही हैं। बाजारों में एक से लेकर चार फीट साइज की पतंगों में चील, स्टार और पूंछ वाली पतंगों की डिमांड अधिक है। वहीं चांदतारा, मांगलधारा, चील पतंग, गिलासधारा, माकलधारा, चौपड़ धारा, गुढेधारा, डबल स्टार, गिलहरा पतंग सहित कई तरह की पतंगे बाजार में उपलब्ध हैं।
मुरार में पिछले 15 साल से पतंगों की दुकान चला रहे राकेश पतंगवाले ने बताया कि अभी मार्केट में सबसे बड़े पतंग की साइज 4 बाय 4 फीट की है तो छोटी साइज में आधा से एक फीट के पतंगें हैं। बड़ी पतंग पूंछ वाली है, जो 100 रुपए में मिल रही है। वहीं सबसे छोटी पतंग 2 रुपए में मिल रही है। सबसे खास पतंग ऐसी भी तैयार की गई है, जो रात के अंधेरे में भी आसानी से उड़ा सकते हैं। इस पतंग की खास बात यह है कि इसका कलर पीला होने के साथ ही इसमें दो स्टार भी बने हुए हैं, जो रात में चमकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









