एमआईटीएस के छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
Jan 14 2025
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान सम विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छात्रों में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और उनके विचारों को प्रोत्साहित करने हेतु संस्थान की हिंदी समिति और फिटनेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से युवा उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि इस आयोजन में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया, और एक विशेष प्रेरक सत्र आयोजित किया गया।
जिसमें पं. अंकित शर्मा ने स्वामी विवेकानंद और युवा शक्ति विषय पर छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के प्रमुख पहलुओं, उनके संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान से अवगत कराया। साथ ही छात्रों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाने हेतु सूर्य नमस्कार सत्र भी आयोजित किया गया।
इस सत्र का मार्गदर्शन योग शोधार्थी सुश्री पूजा सिंह ने किया एवं उन्होंने सूर्य नमस्कार के लाभों के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की हिन्दी समिति की समन्वयक डॉ शुभी कंसल, नीतेश गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर, माही शुक्ला आदि उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









