अनेक सेवा कार्य करते हुए मनाया संस्था का स्थापना दिवस
Jan 14 2025
ग्वालियर। समाज सेवा में महिलाओं की अग्रणी संस्था अखिल भारतवर्षीय जैन महिला परिषद के द्वारा मनाए गए संस्था की स्थापना दिवस पर मलिक सेवा कार्य आयोजित किए गए, जिसमें संस्था के द्वारा आंगन बाड़ी एवं पाठशाला के बच्चों 70 बच्चों को महाराज बाड़ा स्थित भू विज्ञान संग्रहालय का अवलोकन करवाया गया, उन्हें नाश्ता भी वितरित किया। सभी बच्चों ने अत्यंत कौतूहल एवं रुचि पूर्वक इस संग्रहालय को प्रथम बार देखा। ओ पी दीक्षित ने सभी बच्चों को लाने में अपना सहयोग प्रदान किया ।
संस्था अध्यक्ष ममता पाटोदी, सचिव मोना काला, कोषाध्यक्ष रेणु छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता लाने हेतु से महावीर भवन कंपू पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें कैंसर चिकित्सालय से मोबाइल वैन एवं डॉक्टर्स की टीम ने महिलाओं के लिए स्तन कैंसर (मैमोग्राफी) की जांच एवं बच्चेदानी के मुख के कैंसर (सर्विक्स कैंसर) की जांच की गई। कैंसर चिकित्सालय से डॉ सीमा शिवहरे, डॉ संतोष कुमार अपनी टीम के साथ पूरा सहयोग मिला। इसी के साथ महावीर भवन में संचालित डेंटल क्लिनिक के डॉ आशीष जैन ने भी शिविर के समय मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई।
संस्था की तरफ से सभी डॉक्टर्स का, एवं महावीर भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार गंगवाल, सचिव शरद गंगवाल का स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर माधवी शाह, रेखा पटौदी, मि_ू सेठी, मधु बडज़ात्या, साधना जैन, मोनिका सेठी, ज्ञानेश्वरी जैन, रेखा कासलीवाल, साधना जैन पड़ाव, शशि बाकलीवाल, अनामिका, पायल, रेणु, अर्चना जैन, आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









