स्वामी जी ने दुनिया को सिखाई सहनशीलता: राठौड़

Jan 14 2025

ग्वालियर। स्वामी विवेकानन्द की 163वीं जयंती पर कमान अधिकारी 8 एमपी बटालियन के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाराजा मानसिंह महाविद्यालय में व्याख्यान, क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर वृत्त एमपीईबी के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीताराम सिंह तोमर ने की। विशिष्ट अतिथि वीर शहीद स्मृति फाउंडेशन के संस्थापक आशीष प्रताप सिंह राठौड़, एसडीओपी संतोष पटेल, ब्रांड एंबेसडर आद्या दीक्षित, मेजर सुनील पाठक, सूबेदार रामराज सिंह थे। विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि स्वामी जी ने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उसे महान धर्म का अनुयाई हूं जिसने दुनिया को सहनशीलता और स्वीकार्य भाव सिखाया है। अतिथियों ने विजेता कैडेट्स को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन समीर भार्गव ने किया।
इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी गजेंद्र जैन, डॉ. नरेंद्र राणा, टीओ प्रिंशु पाठक, टीओ चंद्रकांत वर्मा, डॉ. ज्योति कुशवाहा, हवलदार प्रदीप सिंह, नायक पवन बघेल सहित 150 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।