पत्रकार समाज का पथ प्रदर्शक होते है- महापौर डॉ. सिकरवार

Jan 14 2025

ग्वालियर। पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है जो हमेशा समाज को नई दिशा प्रदान करता है और पथ प्रदर्शक होते हैं। पत्रकार मेरा भी हमेशा सकारात्मक सहयोग करते हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। यह बात ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में आयोजित नव वर्ष मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कही। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि पत्रकार अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, निश्चित रूप से वह बधाई के पात्र हैं। भाजपा कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा ने कहा कि पत्रकार संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं और उनके परिश्रम देश और समाज के काम आता है।
इस पर अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश सम्राट ने पत्रकारों की समस्याओं को विस्तार से रखा और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान सकारात्मक रूप से होना चाहिए। वरिष्ठ समाज सेवी राम बाबू कटारे ने अपने विचार व्यक्त किए।
अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष प्रदीप तोमर, सचिव राज दुबे, कोषाध्यक्ष रामकिशन कटारे एवं अशोक पाल, सुनील दुबे, विनोद शर्मा, नासिर गौरी एवं अन्य पत्रकारों ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने दिया। पत्रकारों का मुख्य अतिथि ने शॉल श्रीफल एवं पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया। संचालन सुरेश शर्मा और आभार करन मिश्रा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पत्रकार विनय अग्रवाल, प्रदीप मांढरे, राजीव अग्रवाल, विजय राठौड़, रवि शेखर, सुनील पाठक, दीपक तोमर, नासिर गौरी, विनोद शर्मा, मीना शर्मा, कविता मांढरे, सविता तिवारी, नेहा श्रीवास्तव, गीता पांडे, सुरेंद्र श्रीवास्तव, हरीश दुबे, मधु शर्मा, सुनील गोयल, लोकेंद्र भार्गव, संतोष पाराशर, प्रदीप शास्त्री, अजय मिश्रा, रविकांत दुबे, अरुण मोरे, यश सिकरवार, संजीव सिकरवार, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, मचल सिंह बेस, प्रमोद शर्मा, विनोद श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, आनंद त्रिवेदी, हरिओम त्यागी, अजय शर्मा, नरेंद्र पटेल, सौरभ सक्सेना, हरपाल सिंह चौहान, पदमेश अग्रवाल, आनंद पाठक, मनीष शर्मा, भूपेन्द्र भदौरिया सहित अन्य पत्रकारों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष तोमर ने बताया कि 26 जनवरी को प्रेस क्लब में सुबह 8.30 बजे झंडावंदन होगा। उस दिन 21 पत्रकारों का सम्मान होगा।