अंजू कुशवाह को भोपाल मे पीपल चॉइस अवार्ड मिला

Jan 14 2025

ग्वालियर। रेडक्रॉस सोसाइटी भोपाल द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्वालियर से केआरजी महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी अंजू कुशवाह ने पीपल्स यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय द यूथ सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप सम्मिट में बेस्ट स्टार्टअप आईडियाज प्रतियोगिता में 127 प्रतिभागियो में से टॉप 10 में पीपल चॉइस अवॉर्ड प्राप्त किया।
जिसमें महाविद्यालय की ओर से राजनीति शास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ. कविता अग्रवाल उपस्थित रही। इस अवसर पर कॉलेज से रेडक्रॉस की निरंतर गतिविधियों को देख रही डॉ आरती गुप्ता केमिस्ट्री डिपार्टमेंट ने भी अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर छात्रा अंजू कुशवाह को सचिव रेडक्रॉस ग्वालियर द्वारा सुभकामनाये प्रदान की गई।