स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें युवा
Jan 14 2025
ग्वालियर। युवाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना चाहिए जिससे विकसित भारत की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके। युवा विवेकानन्द के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें जिससे राष्ट्र निर्माण हो सके। युवा यदि संगठित होकर कार्य करते हैं तो विकास की राह आसान हो जायेगी। विश्व में भारत युवाओं का देश माना जाता है। इन युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द रहे हैं। जिनके जन्म दिवस 12 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। समाज को बदलने का संकल्प लिया था क्योंकि युवा ही देश की शक्ति है। यह बात डॉ. अवस्थी ने कार्यक्रम के दौरान कही। राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा युवा सप्ताह के अवसर पर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला, आशुतोष पालीवाल, रौनक द्विवेदी, दिया अग्रवाल, मुस्कान नर्या, अंजली, रवि बाथम, कृष्णा बरैया, साहिल राजपूत आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









