जैन मिलन महिला नेमीनाथ ने मनाई मकर संक्रांति और नववर्ष

Jan 14 2025

ग्वालियर। जैन मिलन महिला नेमीनाथ शाखा दाना ओली द्वारा मकर संक्रांति और स्रेह नववर्ष पारिवारिक मिलन समारोह हुजरात चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें जैन मिलन नेमीनाथ की महिलाएं अद्भुत व वेस्टर्न, कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, मराठी अन्य परिधानों में पहुंची। सर्व प्रथम कार्यक्रम की संयोजिकाओं ललिता जैन, नीतू जैन, गीता जैन, मोनिका जैन, नंदा जैन, आशा जैन, कुमकुम जैन, ऋण जैन, सुनीता जैन और साधना ने कश्मीर थीम के गानों नृत्य की प्रस्तुति दी। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने वताया कि समारोह में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं बर्फीली कश्मीर, सरप्राइज गेम, पेपर गेम, हाउजी, वेस्टर्न ड्रेस आदि में भाग लिया।
कार्यक्रम में शीला टोंग्या, अनिता जैन, निर्मला जैन, सुमन जैन, वंदना जैन, नीलम जैन, रंजिश जैन, ललिता जैन, रंजनी जैन, रूबी जैन, रामा जैन, मोनिका जैन ओर संजू जैन उपस्थित रही।