इनर व्हील डे के समापन पर पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान
Jan 14 2025
ग्वालियर। इनर व्हील क्लब ने सेवा सप्ताह इनर व्हील डे के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें स्वर्ग सदन आश्रम में टेंट गैस हीटर, कर्मचारियों को गर्म जैकेट, कैंसर अवेयरनेस रैली, स्कूल के बच्चों के साथ पॉलिथीन का बहिष्कार कपड़े थेलों का वितरण, सेंट्रल जेल में कैदी महिलाओं के लिए गीजर बच्चों के खिलौने तथा डॉक्टर द्वारा पर्सनल हाइजीन की जानकारी तथा कैंसर अवेयरनेस पर स्पीच तथा मां कैला देवी आवास गृह में बालिकाओं के लिए वाशिंग मशीन पढ़ाई के लिए रजिस्टर तथा बच्चों के लिए खिलौने देकर पूरे सप्ताह सेवा कार्य किए गए।
सेवा सप्ताह समापन तथा पूर्व अध्यक्षों का सम्मान रेडियंट स्कूल गुढ़ा गुडी के नाके में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजकों द्वारा प्रेयर और मि_ू जैन द्वारा उद्देश्य से प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन तथा सचिव अर्चना पारख ने गत माह के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की इसके बाद गत माह होने वाले बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई।
तत्पश्चात कार्यक्रम में रेखा पटौदी, मि_ू जैन, अरुण कासलीवाल, मृदुला जैन, दीपाली पारख, शिल्पा मेहता, सुधा गुप्ता, विनीता जैन, डॉक्टर आदर्श दीवान, शोभना भार्गव, अलका गुप्ता, रजनी अग्रवाल, गिरजा सेठ सहित सभी क्लब मेंबर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









