माहौर ग्वार्रै वैश्य महासभा का मकर संक्रांति एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्न
Jan 14 2025
ग्वालियर अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज का मकर संक्रांति एवं नव वर्ष मिलन समारोह कंपू स्थित महावीर भवन में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के संरक्षक सुरेश गुप्ता थे विशेष अतिथि के रूप में रमेश चंद्र गुप्ता सुरेश चंद्र गोयल प्रवीण बांदिल राजेश गोयल सुरेश गुप्ता विजय गुप्ता थे। वही कार्यक्रम के अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद मांडिल ने की कार्यक्रम का संचालन नगर शाखा लश्कर के अध्यक्ष पंकज गोयल ने किया।
नव वर्ष मिलन समारोह में महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं समाज के बालक बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा महाराजा महासेन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए एवं झांकी भी लगाई गई।
इस अवसर पर महासभा के प्रकाश चंद्र मांडिल ने कहा कि हमें समाज को एक नई दिशा प्रदान करना है और समाज के विकास के लिए गरीब एवं विधवा महिलाओं तथा समाज के निराश्रित बच्चों के लिए नई योजनाएं प्रारंभ की जाएगी वहीं समाज की ओर से बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की गई है इसका और विस्तृत रूप किया जाएगा। अभी समाज द्वारा ग्वालियर डबरा मुरैना में स्वर्ग रथ तथा चार डीप फ्रीजर आम जनता के लिए सुपुर्द किए गए हैं।
इस अवसर पर राम गोविंद गोयल विनोद गुप्ता महेंद्र बांदिल कपिल बांदिल मनीष गांगिल पदम बांदिल विनीत गुप्ता आशा गोयल मंजू गोयल रेखा बांदिल सुरेंद्र बांदिल धीरज मांडिल राजेंद्र गोयल वेद प्रकाश बांदिल धर्मेंद्र गुप्ता शशि प्रकाश गुप्ता कल्पना गोयल रेखा गुप्ता विष्णु चांदिलसहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









