गिर्राज विंध्या सेवा समिति ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

Jan 14 2025

ग्वालियर गिर्राज विंध्या सेवा समिति के संयोजक गिर्राज शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा दीनदयाल नगर में मकर संक्रांति एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जगतगुरू आनंदेश्वर महाराज, उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी विशिष्ट अतिथि राजीव कोठारी एवं बालकृष्ण शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन गिर्राज शर्मा एवं आभार सतीश श्रीवास्तव जी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद  के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात संस्था सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा विगत एक वर्ष से महीने के अंतिम शनिवार को अलग अलग मंदिरों में  सुंदरकांड पाठ किया जाता है एवं सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है जिसमें कॉलोनी के सभी लोग एकत्रित होते है और आज यह संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है।
डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से हमारे परिवार तथा क्षेत्र का वातावरण भी सुगंधित होता है। साथ ही बड़े हर्ष की बात है कि गिर्राज विंध्या सेवा संस्थान ने यह बीड़ा उठाया है कि प्रत्येक मंदिर में ऐसे धार्मिक आयोजन करते रहेंगे।
मुख्यातिथि के रूप जगतगुरू आनंदेश्वर महाराज ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है और धार्मिक आयोजन से हम एकत्रित होते है।
इस अवसर पर रक्षपाल यादव, सुरेश शर्मा, रामराजेश, दीक्षित, दिनेश मिश्रा, डॉ सीबी शर्मा, अखिलेश तिवारी, अशोक मस्तराज, केके तोमर, प्रवीण शर्मा, डॉ गौरव शर्मा, उमेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, आचार्य मनीष तिवारी, कपिल शर्मा, अमर पवैया, जितेंद्र तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, पंकज द्विवेदी, विजय कुमार मिश्रा, उज्जवल श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, सत्येंद्र गुर्जर, आरके दुबे, अनूप श्रीवास्तव, आरएस कुशवाह, बनवारी श्रीवास्तव, नरेश भगोरिया, आलोक दिक्षित, आशुतोष चतुर्वेदी, अंकेश भार्गव, डॉ सर्वेंद्र जादौन, दिग्विजय भदोरिया, इंद्रजीत भदोरिया, भानु प्रताप शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, डॉ सुभाष कौरव, शिवकुमार शर्मा, वीरपाल चौहान, रामनरेश तोमर, अरुण मिश्रा, शुभम सारस्वत, अनुराग शर्मा, बंटी शर्मा और आदर्श चौहान आदि उपस्थित रहे।