जेएसी जेसीआई इंडिया की हैंडिंग ओवर सेरेमनी संपन्न
Jan 14 2025
ग्वालियर। जेएसी जेसीआई इंडिया की हैंडिंग ओवर सेरेमनी का आयोजन जेसीआई इंडिया के नेशनल हेड क्वार्टर मुंबई में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्वालियर की अंजली गुप्ता बत्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष (नेशनल चेयरमैन) का पदभार ग्रहण किया। अंजली गुप्ता बत्रा ने अपनी संपूर्ण भारत से आई टीम के साथ इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया और नए कार्यकाल के लिए संगठन की भावी योजनाओं और लक्ष्यों पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत 2024 के चेयरमैन जेएफएस आर. अनबर्गन द्वारा 2025 की चेयरमैन जेएफएस अंजली गुप्ता बत्रा के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। उन्होंने अंजली गुप्ता को उनके नए कार्यालय में स्थापित कर औपचारिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर भावनात्मक संबोधनों और प्रेरणादायक विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिसने सभी उपस्थितजनों में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
नई नेशनल चेयरमैन अंजली गुप्ता बत्रा ने अपने संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2025 का वर्ष सदस्यता वृद्धि, सतत विकास परियोजनाओं, सामाजिक योगदान और संगठन की समृद्धि के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने समाज के कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









