भाविप द्वारा विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई
Jan 12 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रमुख अशोक गर्ग ने बताया कि12 जनवरी 2025 को प्रात: 10 बजे विवेकानंद जयंती के अवसर पर विवेकानंद चौराह चेतक पुरी ग्वालियर पर मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी म.प्र., विशिष्ट अतिथि सुधीर अग्रवाल क्षेत्रीय महासचिव, अनूप अग्रवाल, अमित जैन, श्रीमती अर्चना मिश्रा, राजकुमार गर्ग व भाविप उत्तर प्रांत के क्षेत्रीय, राष्ट्रिय, प्रांतीय एवं ग्वालियर की सभी शाखाओं से पधारे पदाधिकारी, सदस्यगण के साथ क्षेत्रीय आमजन के बीच बढ़े ही सदभावना और धूमधाम के साथ मनाई गई।
मंच संचालन पत्रिका के प्रमुख अशोक शर्मा द्वारा करते हुए प्रारंभ में मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल के साथ अतिथि द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी, तदोपरांत मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अमित जैन, अर्चना मिश्रा, राजकुमार गर्ग आनंद अग्रवाल रंग वालों के द्वारा शाल श्रीफल, एवं मोती की माला से स्वागत अभिवादन के बाद सभी शाखाओं से पधारे पदाधिकारियों एवं हमारे बीच पधारे क्षेत्रीय बंधुओं द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
तदोपरांत भाविप के वरिष्ठ श्री मंसूरी द्वारा विवेकानंद पर स्वरचित कुछ पद दोहे वाचन उपरांत अतिथि द्वारा विवेकानंद के विचारों और उदेश्यो और सेवा कार्यो को अपने जीवन को अमल में लाने वाले उदगार व्यक्त किये, अमित जैन प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा मुख्यअतिथि के माध्यम से भाविप के विकास रत्न बने ग्वालियर के तीन साथियों का पुष्पमाला से सम्मानित किया गया।
ग्वालियर शाखा की ओर से मिठाई एवं सहयोग शाखा के प्रमुख सलाहकार आनंद अग्रवाल रंग वालों की तरफ से भाविप एवं आमजन के बीच स्वल्पाहार में पोहे का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का समापन करते हुए राजकुमार गर्ग द्वारा कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समस्त शाखाओं, एवं क्षेत्रीय मित्रवर, नगरनिगम के संबंधित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









