एमआईटीएस में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Jan 12 2025

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी में ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीन, स्टूडेंट एडमिनिस्ट्रेशन, एमआईटीएस डॉ. आरएस जादौन मौजूद रहे। जिन्होंने प्रतिभागियों को उनके सफल प्रशिक्षण के लिए बधाई दी और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
एनपीटीआई शिवपुरी के निदेशक ने समापन भाषण में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण न केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक होते हैं, बल्कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और ग्रील एनर्जी की दिशा में योगदान देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया। 
इस अवसर पर विशेष रूप से एमआईटीएस के कुलपति डॉ. आरके पंडित, जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।