46 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी 16 को देंगे ज्ञापन

Jan 12 2025

ग्वालियर। राज्य के कर्मचारियों की लंबित 46 सूत्रीय मांगों को लेकर समस्त अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिसके प्रथम चरण में 16 जनवरी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिलाधीश को दिया जाएगा। 
मोर्चा की प्रसूति गृह मुरार में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं घटक संगठनों के पदाधिकारी तथा कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में रणबीर सिंह सिकरवार, रविन्द्र त्रिपाठी, चौधरी मुकेश मौर्य, डॉ. आलोक पुरोहित, मोहन धारिया, अरविंद तिवारी, हरिशंकर शर्मा, राजकुमार वर्मा, मयंक चतुर्वेदी विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।