नवग्रह कथा की शोभायात्रा निकाली

Jan 12 2025

ग्वालियर। नवग्रह कथा के लिए शोभायात्रा जीणमाता मंदिर से आरंभ हुई जो दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर, ऊंट पुल होते हुए सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुई। हिंदू महासभा द्वारा नवग्रह यात्रा का स्वागत किया गया। सनातन धर्म में 15 जनवरी तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक नवग्रह कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ज्योतिषाचार्य पं. पंकज कृष्ण शास्त्री कथा का वाचन करेंगे।