मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Jan 12 2025

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा के तत्वावधान में सभा भवन दौलतगंज लश्कर में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि सुनील त्रिपाठी निराला ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार विजय शंकर श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि आलोक शर्मा एवं सरिता गर्ग मंचासीन रहीं। साहित्य सभा प्रतिनिधि डॉ मंदाकिनी शर्मा रहीं, कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामचरण रुचिर ने किया।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार अर्पित किया गया। सरस्वती वंदना सरिता चौहान ने सुमधुर स्वर में में प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, दिलीप मिश्रा, सरिता चौहान, आरती श्रीवास्तव अक्षत, कमला शंकर मिश्रा, अशोक शिरढोणकर, कविता उपाध्याय, रेखा दीक्षित, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, हेमंत राजपूत, आकाश शर्मा, रत्नेश गुप्ता, राम चरण, अनिल राही, सरिता चौहान, अशोक घनघोरिया, कमलेश कैस, रवि प्रकाश कामिल आदि अतिथियों ने एक से बढक़र एक सुंदर काव्यपाठ किया।