माधव कॉलेज ने चलाया जागरूकता अभियान

Jan 12 2025

ग्वालियर। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंजित न हो, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज चलो अभियान का संचालन किया जा रहा है। 
माधव महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं प्राध्यापक वाणिज्य डॉ. विजय पाण्डेय ने लक्ष्मीबाई हा.से. स्कूल एवं पीजीवी स्कूल जीवाजीगंज का विजिट किया। उन्होंने कॉलेज की संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में लक्ष्मीबाई स्कूल के प्राचार्य जगदीश श्रीवास, पीजीवी स्कूल के प्राचार्य नरेश शर्मा के साथ स्टाफ के अशोक चौहान, राजकिशोरी जादौन, नरेन्द्र धाकड़, अश्विनी गोरे आदि स्टाफ उपस्थित था।