सनातन धर्म मंदिर में 108 दीपक प्रज्वलित किए

Jan 12 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा महोत्सव के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रद्धाभाव से हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान चक्रधर के समक्ष 108 दीपक प्रज्वलित कर एवं भगवान श्रीराम की भावपूर्ण स्तुति की गई। भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का विशेष श्रृंगार किया गया। आरती उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरण हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, हरिशंकर सिंघल सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।