विवेकानन्द जयंती पर युवाओं ने गौशाला में हरे चारे की सेवा

Jan 12 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह हरे चारे (लूसन) की एवं गुड, अजवाइन, सौंठ, बाजरा के आटा के लड्डुओं की सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को विवेकानंद जयंती पर मंडल के युवाओं ने जनकताल स्थित गौशाला में 600 किलो हरे चारे की एवं लगभग 100 लड्डुओं की सेवा की गई। 
रविवार की सेवा में 100 किलो सेवा सुशीला भदौरिया द्वारा, 70 किलो  गुप्त रूप से नल वालों द्वारा, 100 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 100 किलो  अंकित तिवारी, 88 किलो गुप्त रूप से डीडवाना ओली वालों द्वारा, 55 किलो दीपक शर्मा, 44 किलो संतोष शिवहरे, 44 किलो सतीश शर्मा द्वारा कुल लगभग 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई। साथ ही लगभग 100 लड्डुओं की सेवा जनकताल स्थित गौशाला में की गई। 
रविवार की सेवा में बजरंग भक्त मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के अध्यक्ष आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, राम किशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, अंकित तिवारी, संतोष शिवहरे, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, हरीश राठौर, राजीव जादौन, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।