जैन मिलन महिला महानगर ने मकर संक्रांति एवं नववर्ष मनाया
Jan 11 2025
ग्वालियर। जैन मिलन महिला महानगर द्वारा मकर संक्रांति एवं नववर्ष मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यकम एक निजी होटल में आयोजित किया गया। मीटिंग में महिलाओं ने आगामी कार्यकम की रूपरेखा के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यकम की मुख्य अतिथि शीला टोंग्या थी। अध्यक्षता मृदुला जैन ने की। वही विशिष्ट अतिथि अनीता जैन, प्रीति जैन, मंजू पाटनी, अनीता जैन, समता जैन उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि शीला टोंग्या ने कहा महिला ही राष्ट्र संस्कृति के हर त्योहार को बड़े उत्सव के साथ बनती है।महिलाएं ही धार्मिक संस्कारों के साथ समाज एवं मानव सेवाओं के हर कार्यों में आगे आकर अपना कर्तव्य निभाती है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यकम की संयोजिकाओं के द्वारा नृत्य एवं परिवार संस्कारित हो नाटक मंचन की शानदार प्रस्तुति दी गई। वही महिलाओं ने आकर्षक गेम भी खिलाए गए। वही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं को पुरुस्कार भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मृदुला पहाडिय़ा, निधि गंगवाल, मीनू भौच, अंजू भौंच, दीपिका जैन, एकता जैन, इंदु बोहरा, सोनाली जैन, मनीष जैन, आराधना क्षेत्रपाल्या, रक्षा पाटनी आदि उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









