सीएम राइज की सैयद अलैना का राष्ट्रीय प्रतियोगित योग में चयन

Jan 11 2025

ग्वालियर। पद्मा विद्यालय के स्पोर्ट टीचर देवेंद्र कुमार ने बताया की सीएम राइज पद्मा विद्यालय की होनहार छात्र सैयद अलैना का चयन 68वीं राष्ट्रीय शालेय योगा प्रतियोगिता में हुआ है, यह प्रतियोगिता कोल्हापुर महाराष्ट्र में 15 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी। विद्यार्थी सैयद एलैना ने बालरंग प्रतियोगिता सूर्य नमस्कार में प्रथम स्थान व योग में भी स्थान प्राप्त किया है। उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ शुभकामनाएं देने बालों में संभागीय अधिकारी दीपक पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटिहयार, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरके सिंह, प्रचार्य रविंद्र शर्मा, उप्राचार्य मनोज पाराशर, योग गुरु अखिलेश पचौरी, मुन्ना सिंह परिहार, राजकुमार सेंगर, सुनील साहू, सागरसिंह परमार आदि ने बधाई दी।