सेंट्रल जेल में इनर व्हील डे मनाया
Jan 11 2025
ग्वालियर। सेवा सप्ताह इनर व्हील डे के अंतर्गत पांचवे दिन सेंट्रल जेल में इलेक्ट्रिक गैस गीजर 100 लीटर वाला दिया गया। वहां एक हफ्ते पहले विजिट करने गए थे, तब वहां के जेल सुपरिंटेंडेंट अधीक्षक ने कहा था कि 180 महिला कैदियों के लिए गीजर पर्याप्त नहीं है अत: यदि आप गीजर देते हैं तो बड़ी कृपा होगी। अत: क्लब की तरफ से 100 लीटर वाला गीजर तथा बच्चों को खिलौने और कैप दिए गए।
साथ ही क्लब की डॉक्टर वीरा लोहिया तथा डॉक्टर रीता मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य और कैंसर अवेयरनेस की जानकारी देकर बताया कि हम अपने आप कैंसर की जांच कैसे कर सकते हैं तथा स्वास्थ्य के बारे में कैसे सचेत रह सकते हैं। वहां के स्टाफ का क्लब द्वारा सम्मान किया गया। डॉक्टर का सम्मान जिला आईएसओ विनीता जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विनीता जैन, साधना जैन, डॉ वीरा लोहिया, डॉ. रीता मिश्रा, पारुल अग्रवाल, श्यामा बत्रा, अर्चना पारख, सीमा उल्लास गुप्ता, आदि उपस्थिति रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









