शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया

Jan 11 2025

ग्वालियर। विश्व हिन्दी दिवस शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर किताबों की विविधता ने पाठकों को लुभाया।
विश्व हिन्दी दिवस के तहत पुस्तकालय में एक पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें अनेक श्रेणियों में पुस्तकें शामिल थीं। यह प्रदर्शनी पढऩे के शौकीनों के लिए एक अद्वितीय अवसर साबित हुई। पुस्तकालय प्रमुख बताते हैं विश्व हिन्दी दिवस उत्सव मनाने का मकसद हमारे समाज को हिन्दी भाषा के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर ग्वालियर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे और वे यहां विभिन्न पुस्तकों के साथ जुड़े। यह उनके लिए एक शिक्षाप्रद अनुभव साबित हुआ। ग्वालियर के हिन्दी साहित्य प्रेमियों के लिए यह अद्वितीय अनुभव रहा जो साहित्य के साथ जुड़े और अपनी पढ़ाई और जान को बढ़ाने के लिए प्रेरित हो गए।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार सोनी (पुस्तकालय प्रबंधक), श्रीमती पूजा साहू, शिवम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, सहित पुस्तकालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।