पदयात्रा निकालकर स्वामी जी का संदेश दिया

Jan 11 2025

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद की जयंती से एक दिन पूर्व विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की महानगर शाखा द्वारा शनिवार को पद यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 11 बजे पीजीव्ही महाविद्यालय से प्रारम्भ हुई जो एबी रोड से रामद्वारा से होकर जीवाजीगंज स्थित दत्त मंदिर पहुंची।