दिगंबर जैन महिला परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
Jan 11 2025
ग्वालियर। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ग्वालियर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस सभा का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथि डॉ आदर्श दीवान, माधवी शाह, डॉ अंगूरी जैन सहित सभी पूर्व अध्यक्षों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। ममता पाटोदी द्वारा सभी का स्वागत किया गया। उसके बाद मोना काला द्वारा गत माह के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
डॉ आदर्श दीवान द्वारा सर्विक्स कैंसर के बारे में एवं ब्रेस्ट कैंसर के बारे बताया और इससे बचने के लिए सभी को आवश्यक जानकारी दी गई। तत्पश्चात संस्थापक अध्यक्ष द्वारा संस्था की स्थापना के बारे में बताया गया। साथ ही सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन के लिए हाऊजी व परिषद से संबंधित सरप्राइज़ प्रश्न रखे गए थे।
कार्यक्रम में वाणी कासलीवाल, अनामिका पाटनी, सोनल पाटोदी, अंजू भौंच ऋषिका, एकता जैन, एकता भोंच, परिधि, ममता पाटोदी, मोना काला, रेनू छावड़ा, ज्ञानेश्वरी बोहरा, चंदा अजमेरा, डॉ मनोरमा पांड्या, अरुणा कासलीवाल, रेखा पाटोदी, साधना जैन, ऊषा गोधा, विनिता पाटोदी, मनोरमा जैन, विनीता गोधा, दीपिका जैन, माया जैन आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार पायल भोंच द्वारा दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









