हवन व भंडारे के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा यज्ञ का समापन

Jan 11 2025

ग्वालियर। बालाजी दरबार पारदी मोहल्ला शिंदे की छावनी में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन भक्तिभाव के साथ हुआ। यज्ञ स्थल पर सामूहिक रूप से हवन किया गया। हवन में बालाजी दरबार के सदस्यों के अलावा सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। 
पंडित घनश्याम शास्त्री महाराज ने कहा कि यज्ञ के प्रारंभ में समस्त देवी देवता का आह्वान किया जाता जाता है। हवन के द्वारा उन्हें अपने धाम भेजा जाता है। हवन का धुआं जहां तक जाता है, प्रेत बाधा दूर होता है। मन को शांति मिलती है कथा वाचक ने कहा कि किसी भी यज्ञ के होने से मानव में आई विकृतियां अपने आप दूर हो जाती हैं। श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से समाज में एकजुटता आती है। हवन करने से देवता प्रसन्न होकर मानव का कल्याण करते हैं।