जेएएच के नए भवन में लगेगी पं. दीनदयाल की प्रतिमा,स्थान तय
Jan 10 2025
ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने एक हजार बिस्तर के अस्पताल परिसर में पंडित दीनदयालय उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन के साथ स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा लगाने के निगम, को विन्हित किया है।
नवीन 1000 बिस्तर अस्पताल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रस्तावित प्रतिमा स्थापित करने के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने 18 नवंबर को वित्त प्राधिकारी आयुक्त ग्वालियर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। कलेक्टर ग्वालियर द्वारा सभी संबंधित निगमायुक्त, अधिष्ठाता गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय, यातायात पुलिस, कार्यपालीनयंत्री लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल बोर्ड एवं जिलाधिकारी नगर ग्राम निवेश से अनापत्ति चाही गई थी।
अधिष्ठाता गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा अनापत्ति जारी की गई है इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी अनापत्ति जारी होने के पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति स्थापित करने के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रबंधन के साथ स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा लगाने के स्थान को चिन्हित किया गया है।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रेम सिंह राजपूत, विनय जैन, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धाकड़ और अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









