सकल ब्राह्मण महासमिति का सामूहिक विवाह 29 अप्रैल को, बारात भी निकलेगी

Jan 10 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें 29 अप्रैल को होने वाले सामूहिक विवाह व क्षेत्रीय बैठक के मुद्दे पर चर्चा की गई। आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एवं महिला समिति की बैठक 12 जनवरी को टोटा की बजरिया कम्पू में दोपहर 2.30 बजे रखी गई है। 
बैठक में डॉ. भारद्वाज ने कहा कि सदस्य न किसी की आलोचना करें और न ही सुने, इसका संकल्प लें। ब्राह्मण सामूहिक विवाह के लिए किसी भी प्रकार की सरकारी आर्थिक मदद नहीं ली जाएगी। पंजीयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे। बैठक में सम्मेलन की अन्य तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सामूहिक बारात लक्ष्मीबाई समाधि के सामने से निकलेगी। इसका जगह-जगह स्वागत होगा। 
बैठक में महावीर मुदगल, कुंज बिहारी पाराशर, हर गोविंद शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, संजीव शर्मा ने समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने का आग्रह किया है।