श्रीमुनि सुव्रतनाथ महिला मंडल ने नववर्ष मिलन रखा

Jan 10 2025

ग्वालियर। श्रीमुनि सुव्रतनाथ महिला मंडल शिंदे की छावनी द्वारा नववर्ष मिलन समारोह रखा। इसमें शामिल महिलाओ को रेड क्रीम थीम दी गई। इसी के अनुसार उन्होंने परिधानों का चयन किया। मुख्य अतिथि मृदुल पहाडिय़ा थीं। उनका स्वागत संस्था अध्यक्ष मंजू पाटनी, सचिव सुषमा जैन एवं कोषाध्यक्ष रक्षा पाटनी ने किया। 
इसके बाद महिलाओं ने सास बहू का किरदार निभाते हुए नोकझोंक का एक्ट प्ले किया। रेखा जैन ने नृत्य की प्रस्तुति दी। फिर फिल्मी गीतों पर उन्होंने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मनीषा जैन, नीलम जैन, सोनाली जैन, रेखा जैन और सुमन जैन आदि मौजूद थीं।