पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है सोलर रूफटाफ सिस्टम
Jan 10 2025
ग्वालियर। नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) शिवपुरी की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटाप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एमआइटीएस में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि संस्थान की डीन डा. मंजरी पंडित एवं विशिष्ट अतिथि कुलपति डा. आरके पंडित उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सोलर रूफटाप सिस्टम ना केवल आम जनता को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने में सहायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करने और ऊर्जा लागत को बचाने में सहायक है।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सौर ऊर्जा तकनीक का यह प्रशिक्षण, ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा और प्रतिभागियों को अपने कौशल को उन्नत करने का एक सुनहरा मौका प्रदान करेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









